फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Killer: आधी अधूरी फिल्म के आरोप पर बोले अजय बहल, बयान जारी कर कही ये अहम बात

Wed, 08 Nov 2023 05:28 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म 'द लेडी किलर' - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर हालिया रिलीज फिल्म 'द लेडी किलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने बिना किसी प्रमोशन के ट्रेलर और फिल्म को रिलीज किया, जिसके चलते यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब 'द लेडी किलर' के निर्देशक अजय बहल ने अधूरी फिल्म की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी हैं। 
विज्ञापन


अधूरी कहानी वाली अफवाहों को बताया झूठा
एक मीडिया बातचीत के दौरान निर्देशक अजय बहल ने कहा, 'द लेडी किलर एक संपूर्ण फिल्म है, इसकी कहानी अधूरी नहीं है। फिल्म की कहानी अधूरी होने की अफवाहें झूठी हैं। इस फिल्म को लेकर बेतुकी अफवाहें फैलाई जा रही है।' निर्देशक ने आगे कहा, 'यह फिल्म के पूरा होने की स्थिति के बारे में फैली अफवाहें मजाक के आधार पर फैलाई गई है। मैं मानता हूं कि हंसी मजाक को कभी-कभी गलत तरीके से ले लिया जाता है।'

यह भी पढ़ें: Salman-Katrina: टाइगर 3 से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है सलमान-कटरीना की जोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर किया था राज
विज्ञापन


निर्देशक ने फिल्म को लेकर कही यह बात
निर्देशक अजय बहल ने फिल्म 'द लेडी किलर' पर जोर देते हुए कहा, 'मैं जानता हूं कि "द लेडी किलर" एक संपूर्ण फिल्म है जो दर्शकों के लिए रिलीज हुई है और मुझे इस प्रोजेक्ट पर बेहद गर्व है। मैं इस फिल्म को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए आभारी हूं।' अजय बहल ने बताया कि द लेडी किलर की पूरी टीम ने इस फिल्म को सफल बनाने में पूरी मेहनत की है। पूरी टीम की मेहनत से ही इस फिल्म का काम पूरा हुए और बाद में रिलीज किया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर आधारित है फिल्म
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर 'द लेडी किलर' को सिनेमाघरों में तीन नवंबर को रिलीज किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 45 करोड़ रुपये से बनी यह फिल्म 1 लाख रुपये की कमाई ही कर सकी है। निर्देशक अजय बहल द्वारा निर्देशित फिल्म द लेडी किलर की कहानी उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बता दें कि फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने किया है।

यह भी पढ़ें: The Archies Trailer: सुहाना खान का फैंस को तोहफा, 'द आर्चीज' की ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें