फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो विद्रोह करके लौट रहीं हैं ऐश्वर्या रॉय ?

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय फिल्मों में वापसी कर रही हैं। हालांकि ऐसी खबरें पिछले 2 साल से मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैँ। लेकिन सुनते हैं इस बार खबर पक्की है। ऐश अब फिल्मों में आने का मन बना चुकी हैं। हालांकि उन्होंने वापसी के लिए जिस निर्देशक को चयन किया है उस पर सवाल उठ सकते हैं।
विज्ञापन

संजय गुप्ता की फिल्म से शुरुआत

ऐश की यह वापसी मणिरत्नम या करण जौहर जैसे फिल्मकारों के साथ न होकर संजय गुप्ता जैसे एक्‍शन फिल्म बनाने वाले फिल्म मेकर से होगी। ऐश्वर्या राय ने फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' साइन की है जिसमें ऐश, एक्शन रोल में नजर आयेंगी। इस फिल्म में ऐश के साथ हीरो होंगे जॉन अब्राहम। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें रोमांस के सीन भी होंगे।
विज्ञापन

जया बच्चन का रहा है विरोध

यहां पर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या ऐश के फिल्मों में आने के फैसले में जया बच्चन की स्वीकृति है। ऐसी खबरें आती रही हैं कि जया बच्‍चन नहीं चाहतीं कि वह फिल्‍मों में आएं। इसलिए ऐश की वापसी लंबे समय से टल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें