इससे पहले एआईएडीएमके का कहना है कि इस फिल्म में कुछ अपमानजनक दृश्यों को दिखाया गए हैं। इन सभी दृश्यों को फिल्म से तुरंत हटाने की जरूरत है। गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार’ में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसको लेकर एआईएडीएमके के कार्यकर्ता तमिलनाडु के मदुरई के प्रिया कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मदुरई से एआईएडीएमके के सांसद वीवी राजन चेल्लप्पा ने कहा है कि वह तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे जब तक की फिल्म से विवादित दृश्य और संवाद को हटाया नहीं गया।
आपको बता दें कि 'सरकार’ अपने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने अमेरिका में प्रीमियर शो से लगभग 145,000 डॉलर की कमाई की है और उम्मीदों के अनुसार 'सरकार’ फिल्म ने अब 1 दिन से अधिक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार’ ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 'सरकार’ ने तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 6 करोड़ रुपये और केरल में 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म विशेषज्ञों ने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि फिल्म 'सरकार’ पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ देगी और साथ ही कई रिकॉर्ड सेट भी कर देगी। बता दें कि फिल्म को 80 देशों में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया। इस तरह से यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी तमिल रिलीज फिल्म बनी है।