अलाना का पोस्ट
अलाना ने अपने पति इवोर और बेटे रिवर के साथ एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें चार लोग नजर आ रहे हैं। अलाना, इवोर, उनका बेटा रिवर और एक और अलाना। इस वीडियो की पूरी थीम हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म 'वेडनेसडे' पर बेस्ड है। इस वीडियो में सभी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। अलाना अपने हाथ में फिल्म 'वेडनेसडे' के 'थिंग' (कटे हुए हाथ) को लिए पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी अलाना फिल्म से 'वेडनेसडे' के किरदार में नजर आ रही हैं।
कब होता है हैलोवीन
ईसाई समुदाय में सेल्टिक कैंलेंडर के आखिरी दिन यानी 31 अक्तूबर को 'हैलोवीन' फेस्टिवल मनाया जाता है। अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों के कई राज्यों में इसे नए साल की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है। 'हैलोवीन' ऑल सेंट्स डे से पहले की शाम को कहते है। हैलोवीन पहले स्कॉटलैंड और आयरलैंड में मनाया जाता था। यह एक सेल्टिक त्योहार है, जिसे समहैन के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन जीवित और मृत दुनिया के बीच का दरवाजा खुलता है और आत्माएं अपने परिवार जनों से मिलने आती हैं। हैलोवीन का इतिहास लगभग 2000 या उससे भी अधिक साल पुराना है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक का आज है 35वां जन्मदिन, शेयर की हॉट तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार
कैसे हुई थी हैलोवीन की शुरुआत?
'हैलोवीन' की शुरुआत सबसे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। ईसाई समुदाय के लोगों में 'हैलोवीन डे' को लेकर मान्यता है कि भूतों की तरह मेकअप करने कौर कपड़े पहनने से पूर्वजों की आत्माओं को शांति मिलती है। इस त्योहार पर कभी लोग कद्दू को खोखला करके उसमें डरावने चेहरे बनाते थे। फिर उसके भीतर जलती हुई मोमबत्ती रख देते थे, जिससे अंधेरे में ये डरावने दिखें। इन्हें ही हैलोवीन कहा जाता था। कई देशों में ऐसे हैलोवीन को घर के बाहर अंधेरे में पेड़ों पर लटकाया जाता है जो पूर्वजों का प्रतीक होता है। फिर त्योहार खत्म होने के बाद कद्दू को दफना दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: 'मेरे दो अनमोल रतन', शबाना आजमी ने फरहान अख्तर के साथ शेयर की अनदेखी सेल्फी, जानें कौन है यह दूसरा शख्स