फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे दो अनमोल रतन', शबाना आजमी ने फरहान अख्तर के साथ शेयर की अनदेखी सेल्फी, जानें कौन है यह दूसरा शख्स

Fri, 31 Oct 2025 09:50 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फरहान अख्तर के साथ एक खास सेल्फी शेयर की है। जानिए तीसरा शख्स कौन है...
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने सौतेले बेटे फरहान अख्तर के साथ एक बेहद ही खास सेल्फी शेयर की है। इसके साथ ही इस एक सेल्फी में शबना और फरहान के अलावा एक और शख्स भी नजर आ रहा है, जानिए कौन हैं वह।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शबाना का पोस्ट
शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फरहान अख्तर के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की हैं। इस सेल्फी में तीन लोग नजर आ रहे हैं। एक हैं शबाना आजमी, दूसरे हैं फरहान अख्तर और तीसरे हैं शबाना के भतीजे सागर आर्या। तीनों इस सेल्फी में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। शबाना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दो अनमोल रतन @faroutakhtar और मेरे भतीजे #SagarArya।'

शबाना का परिवार
शबाना ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी की थी। फरहान अख्तर और जोया अख्तर, जावेद की पहली पत्नी हनी ईरानी के बच्चे हैं। फरहान अपनी स्टेप मॉम शबाना के काफी करीब हैं। वह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

शबाना का हालिया पोस्ट
26 अक्तूबर को शबाना ने दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सतीश के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे और दोस्तों के घर अक्सर मिलते थे। शबाना ने लिखा, 'यह तस्वीर रूपा शेख के जन्मदिन पर ली गई थी। पिछले साल हमने फारूक शेख को खोया और अब सतीश चले गए। हमेशा जोशिले, मजाकिया और खुशमिजाज। बहुत जल्द चले गए। बिछड़े सभी बारी-बारी..' 25 अक्तूबर को मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। किडनी फेल होने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।



यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक का आज है 35वां जन्मदिन, शेयर की हॉट तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें