एक हफ्ते पहले ही तो फिल्म शोले का 3 डी वर्जन रिलीज हुआ है। इधर खबर मिली है कि जाने माने निर्देशक सतीश कौशिक अब शोले का प्रीक्वल बनाने की सोच रहे हैं।
यह लेखक शांतनु धर की एक किताब पर आधारित होगी। सतीश कौशिक ने जानकारी दी है कि इसमें ठाकुर बलदेव सिंह की कहानी है कि कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर डकैत गब्बर से अपने गांव को बचाता है।
इस किताब में जय और वीरू के किरदार भी मौजूद हैं। बेरोजगार जय की मुलाकात एक जेल में वीरू से होती है और वे जिगरी दोस्त बन जाते हैं।
सतीश कौशिक का मानना है कि ठाकुर के किरदार के लिए अजय देवगन या सलमान खान सबसे ज्यादा शूट करते हैं। अब देखने की बात होगी कि कौन इस भूमिका को स्वीकार करता है या किसे यह रोल ऑफर होता है।