फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में सस्ते में दिखेंगी दो बड़ी फिल्में

Thu, 09 Jan 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां दो बड़ी फिल्में सस्ते में दिखेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने डेढ़ इश्किया और बुलेट राजा हिंदी फिल्म पर मेहरबानी दिखाते हुए एक-एक करोड़ रुपये देने का निर्णय किया है। प्रमुख सचिव सूचना सदाकांत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई फिल्म बंधु की बैठक में यह निर्णय किया गया।

राज्य सरकार ने इन दोनों फिल्मों को अनुदान देने पर उस समय मेहरबानी दिखाई जब सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सैफई महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचने वाली थी। माधुरी ने डेढ़ इश्किया फिल्म में किरदार निभाया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए लागत का 25 प्रतिशत या एक करोड़ रुपये अनुदान देने की व्यवस्था है। यूपी में डेढ़ इश्किया फिल्म की शूटिंग 90 प्रतिशत और बुलेट राजा की 75 फीसदी हुई है।

डेढ़ इश्किया फिल्म के निर्माण पर 23 करोड़ व बुलेट राजा पर 52 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। विभागीय अधिकारी तर्क देते हैं कि निर्माण लागत का यदि 25 प्रतिशत दिया जाता तो वह काफी अधिक हो जाता।
विज्ञापन


कहा यह भी जा रहा है कि इन दोनों ही फिल्मों को मनोरंजन कर में भी छूट दी जा सकती है। बुलेट राजा तो अब मल्टीप्लेक्सों में नहीं है लेकिन डेढ़ इश्किया को इसका लाभ मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें