फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: आरआरआर की सफलता के बाद राम चरण ने किया लंगर का आयोजन, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Tue, 19 Apr 2022 06:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टरार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टरार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म की सफलता के बाद राम चरण ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर का आयोजन किया। इस आयोजन के लिए फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। राम चरण की पत्नी उपासना ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आभार के प्रतीक के रूप में मिस्टर सी ने लंगर सेवा का आयोजन किया। मुझे सेवा में भाग लेकर उनका प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य और अवसर मिला, इससे वास्तव में मेरी आत्मा को तृप्त कर दिया है। वह #RC15 की शूटिंग में व्यस्त हैं। राम चरण और मैं आपके प्यार से धन्य महसूस कर रही हूं और इसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।' लंगर सेवा के बाद गुरुद्वारा समिति ने उपासना को स्वर्ण मंदिर का एक चित्र भी भेंट किया।


इस लंगर सेवा के बारे में जानने के बाद फैंस राम चरण की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। वह वास्तव में एक स्टार है।' एक अन्य ने लिखा, 'सभी छोटी-छोटी चीजों के माध्यम से आप दोनों हमें खुद का बेहतर संस्करण बनने के लिए प्रेरित करते हैं।' बता दें कि इस साल के शुरुआत में राम चरण 'आरआरआर' के कलाकारों के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें