फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने स्क्रीन पर फेंके सिक्के, वीडियो शेयर कर रवीना टंडन ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 19 Apr 2022 06:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
raveena tandon - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म का फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया है और जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की और अब 'केजीएफ चैप्टर 2' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म के पहले चैप्टर में यश थे। लेकिन 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश के अलावा, संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं, जिन्होंने फिल्म में आग लगा दी है। वहीं, अब रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंंने सिनेमाघरों का हाल दिखाया है। 

विज्ञापन


सिनेमाघरों के अंदर का हाल
दरअसल, रवीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो सिनेमाघर के अंदर का है। इस वीडियो में लोग 'केजीएफ चैप्टर 2' देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर रवीना टंडन का सीन चल रहा है और वह एक किताब खोलती हैं, जिस पर लिखा है 'केजीएफ चैप्टर 2।' इस सीन के खत्म होते हुए सिनेमाघरों में मौजूद लोग खड़े हो जाते हैं और स्क्रीन की तरफ सिक्के फेंकने लगते हैं।

रवीना ने कही ये बात
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता। इस वीडियो में आगे रवीना टंडन ने सेट की कुछ बीटीएस क्लिप और तस्वीरें जोड़ी हैं, जिसमें वह फिल्म का आखिरी सीन शूट करती दिख रही हैं और तस्वीरों में रवीना अपने किरदार रमिका सेन के लुक में हैं। इस वीडियो के आखिर में रवीना का एक डायलॉग भी प्ले होता है, जिसमें वह कहती हैं, 'घुस के मारेंगे।' वीडियो के कैप्शन में रवीना ने लिखा, 'बहुत दिनों बाद स्क्रीन पर लोगों को सिक्के फेंकते हुए देखा है। बीटीएस... केजीएफ 2 का लास्ट दिन.. लास्ट शॉट... इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन




फैंस ने रवीना को बताया 'क्वीन' 
रवीना टंडन द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'केजीएफ की क्वीन।' दूसरे ने लिखा, 'उस सीन ने रोंगटे खड़े कर दिए।' वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'तूफान फिर आएगा रवीना जी। केजीएफ चैप्टर 3।' इस तरह के कमेंट्स के अलावा, फैंस हार्ट और फायर के इमोजी भी कमेंट में भेज रहे हैं।

फिल्म का शानदार कलेक्शन
'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हुए हैं और इन छह दिनों में फिल्म ने लगभग 600 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें