फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Grewal Rihaee: सिद्धू मूसेवाला के बाद अब कंवर ग्रेवल के गाने ‘रिहाई’ पर लगा बैन, जानिए क्या थी वजह

Fri, 08 Jul 2022 09:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल के गाने रिहाई पर बैन लग गया है और इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बैन हटाने का मांग की है। 
विज्ञापन
कंवर ग्रेवाल का गाने रिहाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज हुए उनके गाने 'एसवाईएल' को यूट्यूब से हटाने के बाद अब एक और सिंगर के गाने पर बैन लगा दिया गया है। सरकार की ओर से दी गई शिकायत के बाद अब पंजाबी सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल के गाने 'रिहाई' को यूट्यूब से हटावा दिया है। कहा जा रहा है कि यह गाना सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा था।

विज्ञापन

सुखबीर सिंह बादल ने की प्रतिबंध हटाने की मांग
इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से कंवर ग्रेवाल के गाने पर लगे प्रतिबंध को रद्द करने के लिए कहा। बादल ने कहा कि 'रिहाई' गाना समुदाय की भावनाओं को दर्शाता है, जो सिखों की जेल की अवधि पूरी होने के बावजूद उनके जेल में बंद होने से परेशान है। कंवर ग्रेवाल ने इस शिकायत को उजागर करने के लिए गाने का इस्तेमाल करने के अलावा और कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंध लगाने का आह्वान नहीं करता है।

संसद सत्र में उठाएंगे मुद्दा
केंद्र से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहते हुए बादल ने कहा, 'इस तरह के प्रतिबंध भारत के बारे में गलत धारणा बनाने की क्षमता रखते हैं। हमें हमारे संविधान में निहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन करते नहीं देखा जा सकता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश इसी तरह का बना रहे, जो लोकतंत्र अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान नहीं करता है, वह लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रह सकता है। बादल, जो एक सांसद भी हैं, ने कहा कि वह इस मुद्दे को आगामी संसद सत्र में भी उठाएंगे।
विज्ञापन

सिद्धू के गाने पर इसलिए लगा था बैन
बता दें कि करीब 214 किलोमीटर लंबी सतलज यमुना लिंक नहर काफी समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद चल रहा है। सिद्धू का गाना इसी एसवाईएल यानी सतलज यमुना लिंक नहर पर बना था। इस नहर के पानी को लेकर हरिणाया और पंजाब के विवाद को देखते हुए गाने पर बैन लगाया गया था। वहीं, सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल केंद्र से दोनों मामलों में विशिष्ट शिकायत का खुलासा करने के लिए भी कहेगा, ताकि पता चले कि मामला किसने दर्ज किया है। इसके अलावा वह इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की भी मांग करेंगे ताकि सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें और इस प्रवृत्ति को रोका जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें