अदनान ने साझा किया भावुक नोट
अदनान ने सोमवार को भावुक पोस्ट में लिखा , "मैं बहुत दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन के बारे में बता रहा हूं... इस समय हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्यार और खुशी साझा की। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में दें...आमीन..."।
लोगों ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने अपने कमेंट के जरिए संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं। अभिनेत्री मिनी माथुर ने टिप्पणी करके दुख जताया। वहीं, गायक राघव ने भी शोक व्यक्त किया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "ईश्वर आपको इस अथाह दुख से उबरने की शक्ति दे।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे अच्छी जगह दें। मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है। अल्लाह आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे।"
इस फिल्म में सुनाई देगी अदनान की आवाज