फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: 'कभी मेरी परवाह नहीं की और सेल्फिश बने रहे'..., भाई जुनैद ने अदनान पर फिर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 08 Apr 2023 12:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदनान के भाई  जुनैद सामी ने उनपर कई बड़े आरोप लगाए हैं। हालांकि, सिंगर ने भाई के इन आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब इसी सिलसिले में भाई जुनैद ने अदनान पर फिर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
अदनान सामी, जुनैद सामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर अदनान सामी इन दिनों अपने ऊपर कई बड़े आरोपों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अदनान के भाई  जुनैद सामी ने उनपर कई बड़े आरोप लगाए हैं। हालांकि, सिंगर ने भाई के इन आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब इसी सिलसिले में भाई जुनैद ने अदनान पर फिर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन

जुनैद ने लगाए गंभीर आरोप

पिछले दिनों अदनान के भाई ने लिखा,'अब इमरान खान बनने का समय आ चुका है। मैं अपने बड़े भाई अदनान सामी के बारे में कई सच उजागर करने वाला हूं। ऊपर वाले के अलावा अब मुझे किसी से कोई डर नहीं है। ना चाहते हुए भी मुझे ऐसा करना ही होगा। क्योंकि सच का सबके सामने आना बेहद जरुरी है। मैं अदनान को चुनौती देता हूं कि वो मेरी किसी भी बात में से एक को भी गलत बताकर दिखाए।'

Allu Arjun: बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया फैमिली गोल, फूफा चिरंजीवी-पवन कल्याण संग यूं दिए पोज


 

दूसरी बीवी की बनाई आपत्तिजनक वीडियो
अब एक बार फिर जुनैद ने अदनान पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि अदनान अपनी दूसरी बीवी का एक आपत्तिजनक वीडियो जारी करने में शामिल थे। अदनान सामी ने साल 1993 में एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अजान सामी खान है। शादी के तीन साल बाद इनका तलाक हो गया था। 

Tejasswi Prakash : एकता कपूर के इस शो को टाटा, बाय-बाय कहेंगी तेजस्वी प्रकाश? चार्ज करती हैं इतनी मोटी रकम

विज्ञापन

अदनान ने कभी मेरी मदद नहीं की
जुनैद ने आगे कहा, ‘साल 2001 में अदनान ने दुबई की रहने वाली अरब सबाह से शादी की। यह दोनों की ही दूसरी शादी थी। अरब सबाह का पहली शादी से बेटा भी था। अदनानी की यह शादी भी नहीं चली और एक-डेढ़ साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया फिर साल 2008 में अरब सबाह मुंबई लौटीं और अदनान से दोबारा शादी की, लेकिन इस बार भी दोनों एक साल से ज्यादा साथ नहीं रह पाए और अरब सबाह ने दोबारा तलाक की अर्जी दायर की। यही नहीं, जुनैद ने आगे लिखा, 'अदनान सामी म्यूजिक की नजर में मेरी बड़ी मदद कर सकते थे। वह जानते हैं कि मुझमें भी प्रतिभा है और मैं गा सकता हूं। कई लोगों ने मुझसे कहा है कि मेरी आवाज उनसे थोड़ी बेहतर है। लेकिन उन्होंने कभी मेरी परवाह नहीं की और सेल्फिश बने रहे। मुझे इंडिया में कभी लॉन्च नहीं किया।’


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें