फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: छह साल बाद UK में सजेगी अदनान सामी की सुरों की महफिल, कॉन्सर्ट की तारीखों का हुआ एलान

Thu, 03 Aug 2023 06:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने सुपर-हिट गानों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अदनान सामी ने 2017 से ब्रिटेन में परफॉर्म नहीं किया है, लेकिन वह जल्द ही वहां का दौरा करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड को 'लिफ्ट करा दे', 'भर दो झोली मेरी', 'भीगी भीगी रातों में' जैसे एक से बढ़कर एक गाने देने वाले अदनान सामी पिछले दिनों अपने भाई द्वारा लगाए गए इल्जामों के चलते सुर्खियों में थे। लेकिन आज भारतीय सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। दरअसल, अदनान सामी पूरे छह साल बाद ब्रिटेन यानी यूके का दौरा करने वाले हैं। सिंगर ने अपने इस टूर की तारीखों का भी एलान कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर कब विदेशी धरती पर अदनान सामी का जलवा देखने को मिलेगा...   

विज्ञापन

छह साल बाद यूके में सजेगी सुरों की महफिल
अपने सुपर-हिट गानों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अदनान सामी ने 2017 से ब्रिटेन में परफॉर्म नहीं किया है, लेकिन वह जल्द ही वहां का दौरा करते नजर आएंगे। आयोजकों ने हाल ही में अदनान सामी के इस बहुप्रतीक्षित दौरे की तारीखों का खुलासा किया है। सिंगर 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक यूके में परफॉर्म करेंगे। अदनान सामी लीड्स, लंदन और बर्मिंघम में लगातार तीन कॉन्सर्ट करेंगे। इस दौरे का आयोजन लाइफस्टाइल मैनेजमेंट बिजनेस, ग्रेस एंटरटेनमेंट के जसपाल बाहरा और सुमंत बहल द्वारा किया जा रहा है।
Samantha: इलाज के लिए सामंथा ने मशहूर अभिनेता से उधार लिए पैसे? अभिनेत्री को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म
विज्ञापन


क्या बोले अदनान सामी?
अपने इस आगामी यूके टूर के बारे में बात करते हुए अदनान सामी ने कहा, 'मैं छह साल बाद यूके में परफॉर्म करने के लिए काफी रोमांचित हूं और मुझे लगता है कि यह टूर मेरे और शानदार आयोजक ग्रेस एंटरटेनमेंट के जसपाल बहरा के लिए बेहतरीन होगा। यूके में अपने फैंस के लिए प्रदर्शन करने से मुझे एक अलग तरह की खुशी मिलती है और मैं अपनी परफॉरमेंस के माध्यम से उनके लिए अपना आभार व्यक्त करने के लिए उत्सुक हूं। मैं इस दौरे के साथ यूके में नई यादें बनाने और जितना संभव हो सके मनोरंजन और प्यार फैलाना जारी रखने की उम्मीद कर रहा हूं।'
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: 'पठान' ने साउथ की लहर पर लगाया ब्रेक, राम गोपाल वर्मा ने कुछ इस तरह की SRK की फिल्म की तारीफ

इन गानो से करेंगे मनोरंजन
अदनान सामी के टूर की टिकट बुकिंग खुल चुकी है। सिंगर इस टूर पर 'लिफ्ट करादे', 'तेरा चेहरा', 'भर दो झोली मेरी', 'ऐ उड़ी उड़ी उड़ी' और अपने कई अन्य गानों से फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
Saiyami Kher: 'मुझे फेस सर्जरी कराने को मजबूर किया जाता था', सैयामी खेर ने बॉलीवुड के काले सच को किया उजागर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें