फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai: नितिन देसाई ने आत्महत्या के लिए खुद सजाया था मौत का सेट, यह थी उनकी आखिरी इच्छा

Thu, 03 Aug 2023 04:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नितिन देसाई को फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। फिल्मी सेट डिजाइन करने वाले नितिन ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था।
विज्ञापन
नितिन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से बॉलीवुड सदमे में है। हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबरें हैं कि वह कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे, इसी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। अब हाल ही में उनके सुसाइड केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मौत के लिए भी सेट डिजाइन किया था।
विज्ञापन


प्लान के साथ की आत्महत्या
दरअसल नितिन देसाई को फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। फिल्मी सेट डिजाइन करने वाले नितिन ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था। एनडी स्टूडियो के लिए सेट डिजाइन करने वाले एक शख्स ने बताया कि नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट डिजाइन किया था। चश्मदीदों का कहना है कि नितिन देसाई ने एक बड़ा सा धनुष बाण बनाया था। इसी धनुष बाण के बीच में नितिन देसाई ने लटककर आत्महत्या की है। बता दें कि वहां से पुलिस को एक टेप रिकॉर्डर भी मिला है, जिसमें उनका रिकॉर्ड सुसाइड नोट भी है।

इसे भी पढ़ें- Nitin Desai: कला निर्देशक नितिन देसाई ने की थी आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार मिला सम्मान
बता दें कि नितिन देसाई का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती परिणाम के अनुसार आर्ट डायरेक्टर की मौत फांसी लगाने से ही हुई है। आर्ट निर्देशक ने अपने वॉयस मैसेज में एनडी स्टूडियो के अंदर ही उनका अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की थी। बताया जाता है कि एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर हुआ करता था। नितिन को बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर चार बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दो दशक के करियर में उन्होंने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें