फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya-Ananya: डेटिंग की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए आदित्य-अनन्या, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने हुए रवाना

Tue, 13 Dec 2022 07:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैपराजी द्वारा साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री को कैजुअल नीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने सफेद स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।
विज्ञापन
अनन्या पांडे, चांकी पांडे, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया की निगाहें इन दिनों फीफा विश्व कप पर टिकी हुई हैं। इसका सेमीफाइनल नजदीक है, ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां मैच देखने के लिए कतर जा रही हैं। इस क्रम में, अनन्या पांडे, चंकी पांडे, संजय कपूर और शनाया कपूर जैसी हस्तियों को एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके अलावा एयरपोर्ट पर अनन्या के कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को भी स्पॉट किया गया।  

विज्ञापन

Kamal Haasan: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें

पैपराजी द्वारा साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री को कैजुअल नीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने सफेद स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे। दूसरी ओर, आदित्य लैवेंडर स्वेटशर्ट और जींस में नजर आए। हालांकि वह अनन्या के साथ में नहीं दिखे और उन्हें अलग से क्लिक किया गया।
Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने हेटर्स पर साधा निशाना, बोलीं- मैं लात मारूंगी तो...

वहीं, संजय कपूर को भी उनकी बेटी शनाया कपूर और बेटे जहान कपूर के साथ देखा गया। अनन्या और आदित्य की बात करें तो उनकी डेटिंग की अफवाह तब उड़ी जब करण जौहर ने उनके शो कॉफी विद करण में कहा कि उनके बीच कुछ पक रहा है। कृति सनोन की दिवाली पार्टी में, बैकग्राउंड में उनकी चैटिंग करते हुए एक तस्वीर थी जिसने अफवाहों को और हवा दी। उन्हें इस साल मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी साथ देखा गया था।
Ranveer Singh: भीड़ में रणवीर सिंह ने बचाई छोटे बच्चे की जान, लोग भी बोलने लगे 'लव यू हीरो'
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या हाल ही में फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह विजय देवकरकोंडा के साथ दिखी थीं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं, आदित्य को आखिरी बार 'राष्ट्र कवच ओम' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया था, लेकिन यह फिल्म लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।
Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक लगाए दिखे SRK
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें