अभिनेता आदित्य पंचोली अपनी आत्मकथा लिखने वाले हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी ख़बर के मुताबिक़, आदित्य पंचोली इस किताब में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपने कथित संबंधों का भी ज़िक्र करेंगे।
ख़बर के मुताबिक़ जब कंगना बॉलीवुड में करियर शुरू कर रही थीं, तब आदित्य पंचोली के साथ उनकी नज़दीकी दोस्ती थी। कथित तौर पर इसकी वजह से आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी ज़री वहाब के बीच मतभेद भी हो गए थे।