बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने अभिषेक को हैप्पी बर्थ-डे बोला है। इस मौके पर कई सितारों ने ट्वीट किए हैं।
फराह खान, करण जौहर, अनुपम खेर, विशाल ददलानी, राज कुंद्रा, सुजॉय घोष, जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, नेहा धूपिया, संजय गुप्ता, मनीष पॉल, गोल्डी बहल, उदय चोपड़ा, गौहर खान, मीका सिंह, तुषार कपूर, डिनो मोरिया और आफताब शिवदासानी जैसी कई हस्तियों ने अभिषेक को शुभकामनाएं देते हुआ ट्विट किया है।