महाकाव्य-पौराणिक नाटक 'आदिपुरुष' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया। भगवान राम के रूप में प्रभास के इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग पोस्टर देखने के बाद इस वीएफएक्स को घटिया बता रहे हैं तो कुछ इसकी तुलना आरआरआर में राम चरण के लुक से कर रहे हैं। बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बन रही 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि, पोस्टर देखने के बाद फैंस मेकर्स से नाराज नजर आ रहे हैं। Ayushmann Khurrana: क्या फ्लॉप फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना ने घटाई फीस? साइनिंग अमाउंट में की इतनी कटौती