फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ में लक्ष्मण बने सनी सिंह रामनवमी पर हुए भावुक, बोले, जीवन की सबसे बड़ी घटना

Thu, 30 Mar 2023 10:10 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे अभिनेता सनी सिंह इस चरित्र को लेकर राम नवमी के दिन काफी भावुक नजर आए।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म फिल्म ‘आदिपुरुष’ का रामनवमी के दिन नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे सनी सिंह इस चरित्र को लेकर राम नवमी के दिन काफी भावुक नजर आए। वह कहते हैं, ‘फिल्म 'आदिपुरूष' में लक्ष्मण का किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे जीवन की सबसे बड़ी घटना रही है। और, ये पूरी प्रक्रिया ही अद्भुत रही है।'

विज्ञापन
Trending Videos

सनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी कई फिल्मों में सनी सिंह का एक अलग ही अवतार नजर आया था। इन फिल्मों में सनी सिंह ने अपने प्रशंसको के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। ऐसे में जब  पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' में सनी सिंह के किरदार लक्ष्मण की घोषणा की गई, तो उनके प्रशंसक विस्मित हो गए थे। इस फिल्म में सनी सिंह का सबसे बड़ा मौका मिला है। फिल्म निर्माताओं ने रामनवमी पर 'आदिपुरुष' का जो नया पोस्टर जारी किया है, उसमें प्रभास और कृति सेनन के अलावा सनी सिंह का भी एकदम अलग ही लुक नजर आ रहा है।

Bholaa Box Office Collection: स्क्रीन पर फिर चला अजय-तब्बू की जोड़ी का जादू, पहले दिन भोला ने कमाए इतने करोड़

सनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'आदिपुरुष' के बारे में अपने अनुभव शेयर करते हुए सनी सिंह कहते हैं, 'जब मुझे 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण की भूमिका की पेशकश की गई थी, तो यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। रामायण की ऐसी गाथा है, जो हमारे देश के दिलों में बसती है। इस किरदार को निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि इससे करोड़ों लोगों की भावनाए जुड़ी हुई हैं। 'आदिपुरूष' में  लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। यह प्रक्रिया अद्भुत रही है और मुझे आशा है कि दर्शक विशेष रूप से युवा हमारी फिल्म को देखेंगे और उस पर अपना प्यार बरसाएंगे।'

Adipurush: मां के साथ राम दरबार पहुंचे निर्देशक ओम राउत, बोले, जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा...

विज्ञापन

लव की अरेंज मैरिज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आदिपुरुष' के अलावा सनी सिंह की इस साल 'द वर्जिन ट्री' और 'लव की अरेंज मैरिज' जैसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। वह कहते हैं, 'यह साल मेरे लिए बहुत ही खास होने वाला है। 'आदिपुरूष' में लक्षण के किरदार के अलावा 'द वर्जिन ट्री' और 'लव की अरेंज मैरिज' में भी मेरी भूमिका काफी प्रभावशाली है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्में भी पसंद आएगी। यह हमारे फैंस का प्यार ही है कि मैं फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा पाता हूं।'

Filmy Wrap: आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज और शिव ठाकरे का कास्टिंग काउच पर खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें