फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने पश्चिमी सभ्यता को बताया 'घृणित', बोलीं- परिवार को तबाह कर देता है यह कल्चर

Thu, 30 Mar 2023 08:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से पश्चिमी सभ्यता को न अपनाने का आग्रह किया है। साथ ही इसके कुप्रभावों के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कई मौकों पर वह बेबाकी से टिप्पणी करती हैं और खुलकर अपने विचार सबसे सामने रखती हैं। इस बार अभिनेत्री ने लोगों से 'हमारी सभ्यता के पश्चिमीकरण' को रोकने का आग्रह किया है। साथ ही कंगना ने पश्चिमी संस्कृति को घृणित कहा है।

विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आज गुरुवार को ट्विटर पर कंगना ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें केंटकी विश्वविद्यालय की एक तैराक रिले गेम्स ने एनसीएए और ट्रांसजेंडर तैराक लिया थॉमस के खिलाफ बात की। रिले ने एनसीएए के भेदभाव के बारे में बात की और बताया कि कैसे महिला तैराक को अपने लॉकर रूम को लिया थॉमस के साथ साझा करना पड़ा, जिसे उन्होंने 22 वर्षीय पुरुष कहा था।

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रणौत ने ट्वीट किया कि हमें अपनी सभ्यता के पश्चिमीकरण को रोकना चाहिए। यह सिर्फ फटे कपड़े और हिप हॉप नहीं है। यह और गहराता जा रहा है। पश्चिम में हर तीसरा व्यक्ति मनोरोग की दवा पर है। उन्होंने परिवार व्यवस्था को तोड़ दिया है। नारीवाद के नाम पर उनकी महिलाएं बिना किसी के अपने बच्चों को पालने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
 

Ajay Devgn: 'सर टिकट स्पॉन्सर कर दो महीने का अंत चल रहा है', फैन के सवाल का अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा महिलाएं अब बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं और वहां यह नया लिंग नाटक महामारी बन रहा है। वह समाज पतन के कगार पर है। हमें उन लोगों की नकल करने की जरूरत नहीं है, जो सप्ताह के अंत में रात के खाने के लिए माता-पिता से मिलते हैं और उनके साथ बिल को बराबर आधा-आधा बांटते हैं। यह बहुत घृणित है।

Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें