फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23वें यूके एशियाई फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, आदिल हुसैन ने जाहिर की खुशी

Sat, 24 Apr 2021 07:15 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म राहगीर द वेफर्स और तूफान मेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ब्रिटेन में आयोजित होने वाले 23वें एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस आयोजन में आदिल हुसैन और तिलोत्तमा शोम स्टारर फिल्म ‘राहगीर द वेफर्स’ और आकृति सिंह की 'तूफान मेल' को ओपनिंग स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


फिल्म की स्क्रीनिंग की जानकारी देते हुए आदिल हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो पोस्ट और बताया कि, 'हमारी फिल्म 'राहगीर द वेफर्स' 26 मई से होने वाले 23वें यूके एशियाई फिल्म महोत्सव का उद्धाटन कर रही है।' फिल्म की कहानी ऐसे दो लोगों के आस-पास घूमती है, जो एनकाउंटर के बाद आर्थिक तंगी से बाहर निकलने का मौका खोज रहे होते हैं।



यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल के लिए बेलग्रेड थिएटर में ओपनिंग फिल्म के रूप में ‘तूफान मेल’ को चुना गया है। 70 के दशक के वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित इस फिल्म से अभिनेत्री आकृति सिंह निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया है।
विज्ञापन


आकृति सिंह ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर कहा, 'ये खुशी की बात है कि फिल्म को सभी लोगों को बहुत प्यार मिला है, जिसने इस यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 के क्यूरेटर की तरह देखा है। फेस्टिवल की स्क्रीनिंग, जिसका विषय 'रे ऑफ होप' है। 27 मई को बेलग्रेड थिएटर में हमारी फिल्म के साथ शुरुआत होगी। मैं दर्शकों के रिएक्शन का इंतजार कर रहीं हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं ऑनलाइन स्क्रीनिंग के बाद एक प्रशन काल सत्र में हिस्सा लूंगी। यदि कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल्स में ढिलाई होगी, तो मैं शायद फेस्टिवल में शामिल हो सकती हूं।' बता दें कि आकृति 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल, 'ब्रीथ' जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा नाटकों को लिखा और निर्देशित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें