फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: होंठों पर दरारें...चोट के निशान, अदा शर्मा की मेहनत के कायल हुए फैंस

Fri, 02 Jun 2023 12:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदा शर्मा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह 'घायल' नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अदा के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं 
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म द केरल स्टोरी की सक्सेस एंजॉय कर रही है। यह फिल्म रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' को पीछे छोड़कर साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। अभिनेत्री ने हाल ही में द केरल स्टोरी के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन ( बीटीएस) तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

Varun Anushka: सुई धागा के बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रही वरुण-अनुष्का की जोड़ी, एटली होंगे फिल्म के निर्देशक?

Trending Videos

अदा ने शेयर की तस्वीरें
अदा शर्मा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह 'घायल' नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अदा के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं और उनके होठों पर दरारें भी दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में, अभिनेत्री ने फिल्म और शूट लोकेशन से अपने 'चोट लगने वाले लुक' की झलक दिखाई है। 

अदा ने याद किए शूटिंग के दिन
इन तस्वीरों के साथ अदा ने कैप्शन में शूटिंग के समय को भी याद किया है। पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डीहाइड्रेटेड रहते हुए फिल्म के सीन को शूट किया।  इन फोटोज को देखकर नेटिजंस अभिनेत्री की मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा था, "आपकी मेहनत अविश्वसनीय है।" एक अन्य ने लिखा, “शानदार प्रयास।” एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, "भारत की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री।"
Jailer: रजनीकांत स्टारर 'जेलर' की शूटिंग हुई खत्म, सुपरस्टार ने फिल्म की कास्ट के साथ सेट पर मनाया जश्न
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर जमकर हो रही कमाई
बता दें कि सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित केरल स्टोरी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। तमाम विवादों और बैन का सामना करने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म में अब तक 231 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में अदा शर्मा के अभिनय की भी काफी सराहना हो रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अभिनेत्री जल्द ही कमांडो 4 में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विद्युत जामवाल भी लीड रोल में हैं।
Nawazuddin Siddiqui: अब गुजराती फिल्में करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें