सारा के ह्यूमर ने दिल जीत लिया
फिल्म देखने के बाद एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, पहले हाफ ने विक्की कौशल ने ऑडियंस के साथ कनेक्शन बनाया, दूसरे हाफ में सभी किरदारों के इमोशनल सीन्स और सारा अली खान का ह्यूमर ने दिल छू लिया। वहीं दूसरे ने कहा, फिल्म ने 'जरा जरा' ही वर्क किया। सारा और विक्की के सीन लाजवाब हैं। सारा को कोई स्क्रीन पर रोना सिखाओ। विक्की कौशल अच्छे थे। कहानी प्रिडिक्टेबल है और थोड़ा सा खींच दिया है।'
लोगों को पसंद आई विक्की की एक्टिंग
लोगों को इस फिल्म में विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पसंद आई है। एक फैन ने लिखा, यह एक बेहतरीन एंटरटेनिंग फिल्म है। विक्की कौशल की परफॉर्मेंस शानदार है, सारा भी अच्छी लगी हैं। फिल्म की कहानी और थीम अच्छा है। फर्स्ट और सेकेण्ड हाफ में फिल्म बेहतरीन है। वहीं एक और शख्स ने इसपर रिएक्शन देते हुए लिखा, पहले 20 से 30 मिनट फिल्म काफी बोरिंग है, बहुत ज्यादा खींचा गया है।
कैसी है कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें इंदौर के रहने वाले एक मिडिल क्लास परिवार को दिखाया गया है, जिसमें एक कपल है सौम्या चावला दुबे और कपिल दुबे। दोनों अपने एक सपने को पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं? वो सपना कुछ और नहीं बल्कि बाकी मिडिल क्लास फैमिली के सपनों के जैसे ही घर का सपना होता है कि अपना घर हो। इस बीच वो जिंदगी के साथ-साथ परिवार, रिश्ता और घर क्या होता है? इसे समझ पाते हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स आपको गुदगुदाते रहते हैं।