फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: पश्चिम बंगाल में चाहकर भी 'द केरल स्टोरी' नहीं देख पा रहे लोग? अदा शर्मा का टूटा दिल

Sat, 20 May 2023 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कई दिनों बाद भी फिल्म देखने वालों को निराशा ही हाथ लग रही है। पश्चिम बंगाल राज्य में 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए इच्छुक लोग टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, मगर वहीं कुछ प्रांतों में इसका विरोध भी किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में तो ममता सरकार ने इस फिल्म पर बैन ही लगा दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस प्रतिबंध पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


नहीं बुक हो पा रहे टिकट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कई दिनों बाद भी फिल्म देखने वालों को निराशा ही हाथ लग रही है। पश्चिम बंगाल राज्य में 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए इच्छुक लोग टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस बात की शिकायत की है। यूजर ने फिल्म के निर्देशक सुदीप्ते सेन को टैग करते हुए ट्वीट किया है। 
Navya Naveli: ट्रैक्टर चलाती नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, ग्रामीण महिलाओं से की मुलाकात
विज्ञापन


यूजर ने की शिकायत
इस ट्वीट में लिखा है, 'सर, पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एक भी सिनेमाघर फिल्म नहीं दिखा रहा है। मैंने इसे अभी बीएमएस (बुक माय शो) पर चेक किया है। प्लीज इसमें कुछ करें। मल्टीप्लेक्स मालिकों से संपर्क करें, नहीं तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई मतलब नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर ने अदा शर्मा को टैग करते हुए लिखा, ' "मैं चेन्नई और कोलकाता में बुक माय शो पर इस फिल्म की टिकट नहीं कर पा रहा हूं।'
विज्ञापन

Sameer Wankhede: सीबीआई ने की समीर वानखेड़े से पांच घंटे तक पूछताछ, 25 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

अदा ने किया यह कमेंट
यूजर की इस शिकायत पर एक्ट्रेस अदा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अब भी टिकट बुक नहीं हो रही है।' इसके साथ ही उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी भी बनाया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में तमिलनाडु में भी शांतिपूर्ण तरीके से इस फिल्म की स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया। लेकिन, जब वहां से भी शिकायत मिल रही हैं तो इस पर एक्ट्रेस ने दुख जताया है। बता दें कि पांच मई को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब तक फिल्म 187.32 करोड़ रूपये का कारोबार कर चुकी है।
Sameer Wankhede: सीबीआई ने की समीर वानखेड़े से पांच घंटे तक पूछताछ, 25 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें