फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes 30 Under 30: सिद्धांत चतुर्वेदी के नाम जुड़ा एक और खिताब, फोर्ब्स की '30 अंडर 30' लिस्ट में बनाई जगह

Sat, 20 May 2023 06:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गली बॉय' सिद्धांत चतुर्वेदी के नाम एक और खिताब जुड़ गया है। एक्टर ने फोर्ब्स एशिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में जगह बना ली है। 
 
विज्ञापन
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आउटसाइडर होने के बावजूद भी अपने टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। एक्टर ने पर्दे पर कटरीना से लेकर दीपिका पादुकोण जैसी ए लिस्टर हसीनाओं के साथ काम किया है। इसी कड़ी में सिद्धांत के नाम एक और खिताब जुड़ गया है। एक्टर ने फोर्ब्स एशिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में जगह बना ली है। 

'30 अंडर 30' लिस्ट से जुड़ा सिद्धांत का नाम

फोर्ब्स एशिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में शामिल होने पर सिद्धांत चतुर्वेदी की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्टर ने इसे एक संकेत बताया है, जिसकी वजह से वह सपने देखना बंद नहीं करेंगे। सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है, 'फोर्ब्स एशिया के 30 अंडर 30 में जगह बनाई। पहले सोचा, यह अस्थायी है। फिर याद आया कि मैं 30 साल से सोया नहीं हूं। सपने देखे हैं बहुत पर उनके पूरा होने पर भी आज तक रोया नहीं हूं।' 

विज्ञापन


प्रेरणात्मक है सिद्धांत की जर्नी

फिल्म 'गली बॉय' में एमसी शेर के किरदार से सिद्धांत चतुर्वेदी ने सभी के होश उड़ा दिए। एक स्ट्रीट रैपर के मेंटर के रूप में सिद्धार्थ ने खुद को इस कदर ढाला कि क्रिटिक्स समेत दर्शक भी उनकी तारीफें करते नहीं थके। फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया। आउटसाइडर होने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में पकड़ बनाने की सिद्धार्थ की जर्नी फैंस के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

Manoj Bajpayee: अमिताभ से मिलते समय नशे में धुत थे मनोज? एक्टर ने शेयर किया बिग बी संग पहली मुलाकात का किस्सा

हर किरदार में मचाया धमाल

फोर्ब्स एशिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में जुड़ा सिद्धांत का नाम इस बात का सबूत दे रहा है कि एक्टर की पॉपुलैरिटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। सिद्धांत आज के समय में ब्रूडिंग, कॉम्प्लेक्स, कॉमिक और रोमांटिक सभी किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाते नजर आते हैं। साथ ही एक्टर अपने चार्म के लिए भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें