फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srilatha: खूबसूरती के मामले में श्रीदेवी से कम नहीं हैं छोटी बहन श्रीलता, फोटो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Wed, 20 Jul 2022 06:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बहन श्रीलता अक्सर ही उनके साथ फिल्म के सेट पर मौजूद रहती थीं। अब उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय और खूबसूरत के बल पर वह लोगों के दिलों पर राज करती थीं। श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार और चाहने वालों के दिल में वह हमेशा रहेंगे। श्रीदेवी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन उनकी बहन के बारे में शायद ही आपको पता होता। ऐसे में हम आपको आज श्रीदेवी की बहन और जाहन्वी कपूर की मौसी श्रीलता से मिलवाने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरती हैं।

विज्ञापन

श्रीदेवी के सेट पर आती थीं श्रीलता
श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता पर जान छिड़कती थीं। श्रीदेवी ने चार साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ गई थी। जब श्रीदेवी किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहती, तो अक्सर श्रीलता उनके सेट पर आती और उनकी जरूरतों का ख्याल रखती थीं। श्रीदेवी की खूबसूरती के चर्चे तो हर ओर होती ही थे, लेकिन बड़े पर्दे से दूर रहने वाली उनकी बहन भी किसी से कम नहीं थीं। श्रीलता बेहद खूबसूरत और प्यारी हैं, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 

हर मौके पर दिया श्रीदेवी का साथ
श्रीदेवी और श्रीलता सगी बहनें होने के साथ ही बहुत अच्छी सहेलियां भी थीं। कहा जाता है कि श्रीदेवी के सफल करियर के पीछे उनकी बहन का भी बहुत बड़ा हाथ था। श्रीलता 1972-1993 तक श्रीदेवी के साथ खड़ी रहीं। श्रीलता ने ही सबसे पहले अपनी बहन के गायन और नृत्य का वीडियो शूट किया था। जब श्रीलता की शादी हो गई तो श्रीदेवी को अधूरापन महसूस होता था। इस बात का जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में भी किया था।
 
विज्ञापन

लाइमलाइट में रहती हैं दूर
जब श्रीदेवी का देहांत भी हुआ तो श्रीलता बाहर नहीं आई थीं। उनके पति ने चेन्नई में प्रार्थना सभा में पहुंचे थे और बताया था कि श्रीलता अपनी बहन की मौत का शोक मनाने के लिए सुर्खियों में नहीं आना चाहतीं। श्रीलता अभी चेन्नई में रहती हैं और उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। वह सामान्य जीवन जीना ही पसंद करती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें