अनुपम खेर दी कंगना को स्वादिष्ट ट्रीट
दरअसल अभिनेता अनुपम खेर फिल्म 'इमरजेंसी' के सेट पर कंगना के लिए उनके फेवरेट कढ़ी चावल, बैंगन का भर्ता, सूखे आलू की सब्जी लेकर पहुंचे थे। जिसे देखने के बाद कंगना काफी खुश दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर अनुपम खेर को बेहद ही खास अंदाज में शुक्रिया भी कहा है।
एक्ट्रेस ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक छोटी वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें कंगना अनुपम खेर का लाया हुआ खाना दिखाती नजर आ रही हैं, साथ ही वह कहती हैं कि अनुपम जी मेरा फेवरेट खाना लाए हैं। डिलीशियस दिन। इसी के साथ उन्होंने लिखा, फेवरेट एक्टर और फेवरेट फूड...कढ़ी चावल सूखे आलू...वाह! लाइफ सेट है।
बात करें फिल्म 'इमरजेंसी' की तो जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये फिल्म 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल के पहलुओं को छुएगी और इसी के साथ सबसे मजबूत और प्रभुत्वशाली महिलाओं में से एक इंदिरा गांधी के जीवन को भी दिखाएगी। फिलहाल इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है और यह फिल्म साल 2023 में 25 जून को रिलीज की जाएगी। बता दें कि 25 जून वही तारीख है जब 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी।