एक्ट्रेस श्रुति हासन कुछ दिनों से फिल्म 'संघमित्रा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ये एक मेगा बजट फिल्म है जिसमें श्रुति एक योद्धा राजकुमारी का रोल में नजर आने वाली थीं। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि कुछ परिस्थितियों के चलते श्रुति फिल्म में आगे काम नहीं कर पाएंगी। हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है लेकिन श्रुति के प्रवक्ता ने इस पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा, 'श्रुति ने फिल्म के लिए दो साल की ट्रेनिंग ली है और वो इसके लिए काफी उत्साहित भी थीं लेकिन मेकर्स ने उन्हें ना तो इसकी बॉन्डेड स्क्रिप्ट दी और ना ही शूटिंग के लिए डेट बताईं।'
Official statement from actress #ShrutiHaasan 's spokesperson regarding #Sangamithra @shrutihaasan pic.twitter.com/nGoGes3KTA
— yuvraaj (@proyuvraaj) May 29, 2017
कुछ दिनों पहले ही श्रुति ने इस फिल्म के पोस्टर को कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया था। इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च मौके पर श्रुति के साथ 'संघमित्रा' की पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म के बारे में पहले श्रुति ने कहा था, 'मैं फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने पर काफी उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म की कहानी से रिलेट कर पाएंगे।'
ऐसे में अचानक श्रुति का फिल्म छोड़ना हैरान कर देने वाला है। 'संघमित्रा' एक पीरियड फिल्म है जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है। इसे सुंदर सी ने डायरेक्ट किया है और तेनानंदल फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।
Due to unavoidable circumstances, we are unable to proceed working with Shruti Haasan in Sangamithra.
— Sri Thenandal Films (@ThenandalFilms) May 29, 2017