सरगुन मेहता ने पुरुष वादी इंडस्ट्री में काम करने को लेकर बात की। सरगुन ने कहा, 'एक औरत होने के नाते उस इंडस्ट्री में काम करना जो आदमियों के बनाए रूल्स से चलती है, बेहद मुश्किल होता है। कभी-कभी आपको हल्के में लिया जाता है। लेकिन मैं कोशिश करती हूं और इसे एक अच्छी चीज के रूप में देख सकूं। जब उन्हें लगता है कि मैं कुछ नहीं जानती और वो मुझे बहला लेंगे। लेकिन वह नहीं जानते में उनसे ज्यादा जानती हूं। मैं पूरी तैयारी के साथ आती हूं, जो उन्हें सरप्राइज कर देता है। उन्हें लगता है कि वह मुझे राइड पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है और मैं उन्हें अपने ज्ञान से मात दे देती हूं।'
Moose Wala Case: मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने NIA पर उठाए सवाल
वह कहती हैं, 'जब लोग सलाह दे रहे होते हैं तो मैं अपने कान बंद रखती हूं। यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। मैं सलाह कैसे लेती हूं, यह बहुत अलग है। मैं वो हूं, जिसने काम करने के दौरान बहुत कुछ सीखा है। मैं एक एक्टर के रूप में काम करते हुए कई सवाल पूछती रहती हूं। मैं पिछले पांच वर्षों से अपनी बात रख रही हूं कि मैं इसे कैसे करना चाहती हूं। अब जब मैं अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्म को देखती हूं कि क्या गलत हुआ या मैंने क्या बेहतर किया, तो मैं सवाल पूछती हूं। मुझे ऐसी सलाह पसंद नहीं है जो मुझे कहीं नहीं ले जा सकती हैं।
Rajeev-Charu: पहले दी चारू को भाई राजीव से अलग होने की सलाह, अब सुष्मिता ने साधी चुप्पी? करीबी ने किया खुलासा