वायरल वीडियो में राखी बुर्का पहने नजर आईं और उन्होंने नकाब हाथ में ले रखा था, लेकिन नकाब उनके हाथ से नीचे गिर जाता है। वहीं, एक अन्य वायरल वीडियो में राखी जमीन पर बैठी हुई थीं और उनके सामने कई तरह के फल कटे हुए रखे थे। राखी ने रोजा खोलने से पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर अल्लाह की इबादत की और खजूर के साथ अपना रोजा खोला। हालांकि, राखी का यह अंदाज यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया।
Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों को सरकार ने दी सुरक्षा, लिस्ट में सलमान से लेकर अनुपम खेर तक के नाम
एक यूजर ने राखी को ट्रोल करते हुए लिखा, 'इन्हें हर बात में पब्लिसिटी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नौटंकी इनसे कितनी भी करवा लो, कभी इनका मन नहीं भरता।' एक ने लिखा, 'नौटंकीबाज।' एक यूजर ने लिखा, 'अमर, अकबर, एंथनी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह कभी हिंदू होती हैं। कभी क्रिश्चियन और कभी मुस्लिम।' एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि आप नकाब की इज्जत नहीं करतीं, इसलिए ये सब नाटक करने से कुछ नहीं होगा। आपको दुआ नहीं मिलेगी।'
Samantha: अल्लू अर्जुन की बेटी के साथ 'शाकुंतलम' में काम करने पर खुश हैं सामंथा, अरहा को बताया 'सुपरस्टार'