ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' को आज एक साल पूरा हो चुका है। बीते साल 24 मार्च को एसएस राजामौली के निर्देशन वाली फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया। हाल ही में 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने ऑस्कर जीतकर नया इतिहास रच दिया। अब फिल्म के एक साल पूरा होने पर राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने 'नाटू नाटू' गाने की एक दिलचस्प कहानी साझा की है।