हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत ने कहा कि पिछले दिनों उनका मिसकैरेज हो गया था। राखी ने बताया, 'बिग बॉस से बाहर के आने के बाद मेरी मां अस्पताल में भर्ती थीं, फिर उनका निधन हो गया। इसके बाद आदिल ने शादी को लेकर मना किया तो उसी के बाद से मेरी ब्लीडिंग शुरू हो गई थी और मिसकैरेज हो गया था'।
इसे भी पढ़ें- Pathaan: 'पठान डे' पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट
राखी ने आगे कहा बताया, 'मेरा इतना बड़ा ऑपरेशन हुआ, मिसकैरेज के बाद आदिल ने सबके सामने बताने से मना किया था। ऑपरेशन के बाद मेरे डॉक्टर ने आदिल को कहा था कि अभी तीन महीने तक आप इंटरकोर्स नहीं कर सकते हैं, लेकिन आदिल नहीं माने उन्होंने 10 दिन बाद ही शुरू कर दिया था, उसके बाद मैं प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन डॉक्टर ने कहा था कि, अगर ऐसा होता है तो आपकी जान को खतरा है। जब मैं मराठी बिग बॉस में थी, उस दौरान मैं प्रेग्नेंट थीं, मैंने वहां भी यह बात बताई थी'।
इसे भी पढ़ें- Project K: प्रभास-दीपिका ने महाशिवरात्रि पर फैंस को दिया तोहफा, थिएटर में इस दिन दस्तक देगी 'प्रोजेक्ट के'
बता दें कि राखी सावंत जब मराठी बिग बॉस में थीं, तब वाकई उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी वाली बात बताई थी, लेकिन उनकी बातों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर आईपीसी की धारा 498ए, 377, 406, 323,504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के भी आरोप लगे हैं। राखी ने इस मामले में सबूत भी पेश किए हैं। आदिल पर राखी का सबसे गंभीर आरोप अप्राकृतिक यौन संबंध है।