प्रकाश राज पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा
अभिनेता अनुपम खेर, जिन्होंने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने हाल में फिल्म के बारे में अभिनेता प्रकाश राज की आलोचनात्मक टिप्पणियों पर उन्हें करारा जवाब दिया है। अनुपम ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी में विश्वास करते हैं और दूसरे लोग जो चाहें उस पर विश्वास कर सकते हैं। गौरतलब है, प्रकाश राज ने केरल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कमेंट किया था और विवेक अग्निहोत्री के झूठे दावे का भी मजाक उड़ाया था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया था।
Akshay Kumar: अक्षय की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला, फिल्मसिटी के लोगों पर लगा यह गंभीर आरोप
अनुपम खेर, प्रकाश राज, विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज के बयान पर अनुपम का दो टूक बयान
केरल फिल्म फेस्टिवल में प्रकाश राज ने कहा था, 'द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है। बेशर्म। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने भी उन पर थूका, लेकिन वे अब भी बेशर्म हैं। इस फिल्म का निर्देशक अभी भी कह रहा है, मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।' प्रकाश राज के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अपनी अपनी औकात की बात करते हैं। कुछ लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना पड़ता है। कुछ जिंदगी भर सच बोलते हैं। मैं उन लोगों में से दूं जो जिंदगी भर सच बोल के जिंदगी जिये हैं, जिसको झूठ बोलकर जीना है वह उसकी मर्जी है।'
Hansika Motwani: क्या इंजेक्शन से जवां हुईं हंसिका? अभिनेत्री ने खुद सुनाई 'शाका लाका' से 'सुरूर' तक की कहानी
विवेक अग्निहोत्री, प्रकाश राज
- फोटो : social media
विवेक-प्रकाश राज में हुआ था युद्ध
यह पहली बार नहीं था जब प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपने विचार रखे हों। अभिनेता इससे पहले भी सोशल मीडिया के जरिए कई बार अपने विचार लोगों के साथ साझा कर चुके हैं। प्रकाश राज और विवेक अग्निहोत्री के बीच ट्विटर पर इसको लेकर खूब विवाद भी हो चुका है। आपको बता दें, 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी खूब हुआ था।
Box Office Report: 'एंट मैन' के जाल में पहले ही दिन फंसा 'शहजादा', 'पठान' और 'वारिसु' ने किया इतना कारोबार