मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता था, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। हाल ही में एक टॉक शो के दौरान नोरा ने बताया कि ब्रेकअप का दर्द काफी बुरा था। हर लड़की को अपनी जिंदगी में कभी न कभी इस दौर से गुजरना पड़ता है। वह कहती हैं कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में थी, उनका किसी काम में मन नहीं लगता था। उनका कॉन्फिडेंस इस कदर हिल गया था कि उनकी काम करने की इच्छा भी खत्म हो गई थी। नोरा बताती हैं कि वह इस दौर से लगभग 2 महीनों तक गुजरीं। लेकिन इन सब चीजों ने उन्हें हमेशा के लिए बदल दिया।
Sannyasi Deshonayok: सुभाष चंद्र बोस के नाम के दुरुपयोग पर परिजन चिंतित, यह बड़ा कदम उठाने की कर रहे तैयारी
घटना को याद करते हुए नोरा ने बताया कि उनके लिए डिप्रेशन इतना दर्दनाक था कि एक बार वह 'भारत' फिल्म के लिए ऑडिशन दे रही थीं और अचानक से रोने लगीं, जिससे उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। नोरा कहती हैं, 'इसके बाद मैंने खुद से कहा नोरा उठो ऐसे हजारों लोग हैं जो आपकी तरह टैलेंटेड हैं। अच्छे दिखते हैं, आपको फिर से वापस आने की जरूरत है। अचानक मुझे खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिला और अब मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं और करियर में बेहतर मुकाम पर हूं।
Vaishali Takkar Case: वैशाली ने को-स्टार निशांत मलकानी को बताई थीं कई राज की बातें, बोले- मैं न्याय दिलवाऊंगा