फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना की 'इमरजेंसी' के लिए करना होगा और इंतजार, अभिनेत्री ने रिलीज डेट टलने की दी जानकारी

Mon, 16 Oct 2023 02:13 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। खबर मिली है कि 'इमरजेंसी' को 24 नवंबर की डेट से स्थगित कर दिया गया है। कंगना की इस फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री ने खुद यह जानकारी अपने फैंस संग साझा की है।
विज्ञापन


'इमरजेंसी' मेरे लिए फिल्म ही नहीं...
कंगना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए पर लिखा, 'प्रिय मित्रों, मुझे एक घोषणा करनी है। 'इमरजेंसी' एक कलाकार के रूप में मेरे जीवन की सीख और कमाई है। 'इमरजेंसी' मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म ही नहीं है बल्कि एक व्यक्ति के रूप में मेरे मूल्यों की परीक्षा है। फिल्म के टीजर और पोस्टर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हम सभी को प्रोत्साहित किया है। मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है और मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझसे 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं।'


यह भी पढ़ें:  Animal: एनिमल में इस किरदार में नजर आएंगे बॉबी देओल, अभिनेता ने फैंस को दिया बड़ा हिंट
विज्ञापन



2024 में रिलीज होगी फिल्म
अभिनेत्री ने रिलीज की तारीख को टालने की जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'मैंने 'इमरजेंसी' रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 घोषित की थी, लेकिन मेरी बैक टू बैक फिल्मों के कारण इस फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज करने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


'तेजस' में भी आएंगी नजर 
बता दें कि कंगना न सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी, बल्कि उन्होंने इसके निर्देशन की कमान भी संभाली है। इस फिल्म मे अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और सतीश कौशिक भी हैं। वहीं, कंगना 'इमरजेंसी' के अलावा 'तेजस' में भी नजर आएंगी। फैंस अभिनेत्री की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  RiAlity Trailer: ऋचा-अली ने दिखाई अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री की झलक, दोनों के नाम से निकला अनोखा नाम, रिअलीटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें