फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Julia Roberts: करियर में न्यूड सीन न करने को जूलिया ने बताया अपनी च्वॉइस, बोलीं- यह मैंने खुद के लिए चुना

Fri, 12 Jan 2024 11:29 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार में अपने करियर में न्यूड सीन न करने को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर अपनी फिल्मों में कभी भी न्यूड सीन नहीं किया। 
विज्ञापन
Julia Roberts - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूलिया रॉबर्ट्स हॉलीवुड की चर्चित और सबसे पसंदीदा स्टार्स में शुमार में है। जूलिया रॉबर्ट्स ने रनवे ब्राइड, प्रिटी वुमन, नॉटिंग हिल और माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग जैसी कई कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार में अपने करियर में न्यूड सीन न करने को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर अपनी फिल्मों में कभी भी न्यूड सीन नहीं किया। यह फैसला मेरे खुद के लिए था।

विज्ञापन

फिल्मों में अपने कपड़े नहीं उतारना मेरा खुद का चुनाव
जूलिया रॉबर्ट्स ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे लगता है कि जो चीजें मैं नहीं करना चुनती हूं वे मेरा प्रतिनिधित्व करती हैं। मुझे दूसरों की पसंद की आलोचना नहीं करना है, बल्कि मेरे लिए फिल्मों में अपने कपड़े नहीं उतारना या फिर शारीरिक रूप से कमजोर होना एक ऐसा विकल्प है जो मैं अपने खुद के लिए चुना है। लेकिन वास्तव में मैं कुछ करने के बजाय कुछ न करने का विकल्प चुन रही हूं।'

आज के एक्टर्स को लेकर की बात
साक्षात्कार में जूलिया रॉबर्ट्स ने आज के दौर में युवा एक्टर्स के लिए उनकी यात्रा में आने वाली मुश्किलों को लेकर भी बात की। जूलिया ने कहा, 'वर्तमान समय में प्रसिद्ध होना उस समय की तुलना में कहीं अधिक अव्यवस्थित है, जब वह इस उद्योग में नई थीं। हालांकि, अब प्रसिद्ध होने के लिए बहुत सारी चीजें हैं, यह बस थका देने वाला लगता है, हो सकता है कि ये सिर्फ मेरी धारणा है।
'पैरासाइट' निर्देशक बोंग जून हो ने की ली सुन क्यून की मौत की जांच की अपील, कही यह बात
विज्ञापन

जूलिया ने दिया ये उदाहरण
जूलिया ने आगे कहा कि आप नौकरी पाने की कोशिश करते हैं और जब आपको नौकरी मिलती है तो आप अच्छा काम करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आप कुछ नए लोगों से मिलते हैं, जो कुछ अन्य लोगों को आपका सुझाव दे सकते हैं और फिर आपको दूसरी नौकरी मिल सकती है। उस काम के लिए आपको थोड़ा अधिक भुगतान मिल सकता है। इसने इस तरह की संरचनात्मक समझ पैदा की है, जो अधिक अराजक लगता है।
अब पर्दे पर दिखेगी माइकल जैकसन की कहानी, जानें बायोपिक से जुड़ी अहम जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें