मन्नत के बार कल्कि 2898 एडी का प्रचार
दरअसल, शुक्रवार के दिन प्रभास की आगामी साइंस-फाई एक्शन एंटरटेनर कल्कि 2898 एडी के तीन नकाबपोश पात्रों को मुंबई में शाहरुख के आलीशान बंगले मन्नत के बाहर प्रचार करते देखा गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। फोटो में नाग अश्विन की आने वाली फिल्म जैसे तीन नकाबपोश शख्स बंदूकें लेकर मन्नत के गेट पर खड़े थे। उनके पास फिल्म का एक पोस्टर था, जिसमें इसकी नई रिलीज की तारीख 9 मई, 2024 की घोषणा की गई थी।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दीं प्रतिक्रियाएं
कई एक्स यूजर्स ने इसी तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने लिखा, वे जानते हैं कि मन्नत उनसे बड़ा ब्रांड है, शाहरुख की तो बात ही छोड़ दीजिए।'' एक अन्य ने पोस्ट किया, “इस क्रिसमस पर शाहरुख खान से बुरी तरह पिटने के बाद प्रभास और टीम कल्कि अपनी आने वाली फिल्म के लिए किंग खान का आशीर्वाद लेने मन्नत आए थे।” इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने इस तस्वीर पर चुटकी ली।
अच्छा कारोबार कर रहीं दोनों फिल्में