बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान महज 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने 10 साल पहले अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। 10 साल पुराने इस मामले में आज फाइनल फैसला आ चुका है। मुंबई में एक विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार 28 अप्रैल को एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में अपना फैसला सुनाया। बता दें जिया खान 3 जून, 2013 को अपने घर में मृत पाई गई थी। अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। वहीं कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। तो चलिए बिना देर किए आज हम आपको अभिनेत्री जिया खान के करियर और उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बाते के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे...