फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: कौन हैं सूरज पंचोली और कैसा रहा बॉलीवुड करियर, जिया खान के अलावा किन विवादों से जुड़ा नाता

Fri, 28 Apr 2023 11:17 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सूरज पंचोली - फोटो : social media
सूरज पंचोली बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज पंचोली आज बॉलीवुड के एक्टर हैं। एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म हीरो से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नजर आई थीं। आथिया ने भी इस फिल्म के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वहीं, सूरज इन दिनों जिया खान आत्महत्या मामले में खबरों में चल रहे हैं। आज सीबीआई कोर्ट में इस मामले में आखिरी फैसला सुनाया जाएगा। आइये जानते हैं सूरज पंचोली के करियर और उनसे जुड़े विवादों के बारे में। 
 
विज्ञापन

2 of 7
सूरज पंचोली - फोटो : social media
सूरज पंचोली ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2010 में रिलीज हुई संजय लीला की फिल्म गुजारिश से की थी। इस फिल्म में एक्टर ने उन्हें असिस्ट किया था। एक स्टार किड होने का फायदा सूरज को इंडस्ट्री में मिला था। जैसा की फिल्म गुजारिश में ऐश्वर्या और ऋतिक ने अभिनय किया था। इस फिल्म में दोनों कलाकारों के अभिनय को देखने के बाद सूरज ने एक्टर बनने का सोचा था। हालांकि इससे पहले तक वह एक डायरेक्टर बनना चाहते थे। सूरज ने इसके बाद तीन महीने तक एक्टिंग क्लासिस ली थीं। हालांकि इस बीच भी सूरज ने फिल्म एक था टाइगर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद सूरज पंचोली ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म हीरो से अपने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान ने सूरज पंचोली की लॉन्च करने के साथ साथ अथिया शेट्टी को भी इस फिल्म से लॉन्च किया था। एक्टर को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड न्यूकमर से नवाजा गया था। हीरे के बाद एक्टर फिल्म सेटैलाइट शंकर में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक डांस फिल्म टाइम टू डांस और म्यूजिक एल्बम जीएफ बीएफ और डिम डिम लाइट में दिखाई दिए थे। एक्टर का करियर काफी छोटा रहा है। इसके बाद वह विवादों में फंस गए थे।

विज्ञापन

3 of 7
सूरज पंचोली-जिया खान - फोटो : social media
सूरज पंचोली से जुड़े विवाद
दरअसल, सूरज पंचोली अपने से पांच साल बड़ी एक्ट्रेस जिया खान को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी साथ रहने लगे थे। दोनों का रिश्ता दस महीने तक चला था। दस महीने के इस रिलेशनशिप के बाद साल 2013 की तीन जून को एक्ट्रेस जिया खान ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। जिया की मौत के बाद एक्ट्रेस के घर से छह पन्ने का नोट मिला था, जिसे कथित तौर पर जिया के जरिए लिखा हुआ बताया गया था। जिया की मां ने सूरज को उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया था। इस दौरान 23 दिनों तक लगातार पूछताछ चलती रही थी। 23 दिनों के बाद एक्टर को जमानत मिली थी। हालांकि मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था। 

जिया मामले में सूरज को किया गया रिहा
जानकारी के मुताबिक जिया खान के लिखे हुए छह पन्नों के सुसाइड नोट में कथित तौर पर कहा गया था कि सूरज ने एक्ट्रेस को काफी परेशान किया है और शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना दी थी, जिस वजह से एक्ट्रेस ने खुदकुशी की। उसके बाद साल 2018 में सूरज पर औपचारिक रूप से एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा था कि जिया मेरी गर्लफ्रेंड थी, मैं उससे प्यार करता था, मैं उसके साथ कुछ गलत नहीं कर सकता। आपको बता दें कि बीते दस सालों से यह मामला चल रहा है और सभी को इसके फैसले का इंतजार है। वहीं, आज जिया खान आत्महत्या मामले में फाइनल फैसला आया है और एक्टर को कम सबूतों के चलते रिहा कर  दिया गया है। 

4 of 7
सूरज पंचोली-कंगना रणौत - फोटो : social media
सूजर ने किया था ट्विटर डिलीट
इसके अलावा सूरज पंचोली का विवाद कंगना रणौत से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, कंगना ने कई बार बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में एक्टर आदित्य पंचोली ने उनके साथ मारपीट की थी। इसी संबंध में कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर पोस्ट किया था और उन्होंने लिखा था कि सूरज की मां जरीना वहाब ने जरूरत के समय कंगना की मदद नहीं की थी। इस ट्वीट के बाद बहुत से ऑनलाइन पोर्टल ने सूरज और कंगना की बहन रंगोली को ट्विटर पर टैग किया था, जिसके बाद इन सभी चीजों से परेशान होकर सूरज ने अपना ट्विटर हैंडल डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 7
आदित्य पंचोली और प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस - फोटो : social media
प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस से जुड़ा है विवाद
इसके अलावा सूरज के पिता आदित्य पंचोली और प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस के बीच विवाद हुआ था। दरअसल, सूरज सैम की फिल्म में काम कर रहे थे। सैम का कहना था कि कोविड के चलते फंड कम पड़ गए थे, जिसके चलते फिल्म पूरी नहीं हो पाई थी। यही बात आदित्य को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ उठा दिया, जिसके बाद निर्माता ने आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी। वहीं, इस बात पर आदित्य पंचोली का कहना था कि सैम ने उनसे पैसे लिए थे और उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया था इस विवाद के चलते सीधे तौर पर असर सूरज के करियर पर पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
दिशा सालियान-सूरज पंचोली - फोटो : social media
दिशा सालियान  से जुड़ा है विवाद
एक्टर का नाम सुशांत सिंह राजपूत की असिस्टेंट दिशा सालियान की आत्महत्या के मामले से भी जुड़ चुका है। दरअसल, सूरज पंचोली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक लड़की नजर आ रही थी, जिसे सभी दिशा सालियान बता रहे थे। हालांकि एक्टर ने बाद में इसमें सफाई दी थी और उन्होंने कहा था कि यह दिशा सालियान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह दिशा को जानते भी नहीं है, यह उनकी गर्लफ्रेंड है तनुश्री, जो कि भारत में नहीं रहती है।

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान ही नहीं, इन सितारों की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी, चौंका देगा हर एक नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत-सूरज पंचोली - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत मामले में हुआ था विवाद
दिशा की मौत के कुछ दिन सुशांत की मौत भी खबरें भी सामने आई थी। इस मामले में भी सूरज का नाम जुड़ा था। कहा जा रहा था दिशा और सूरज रिलेशनशिप में थे और इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि सूरज ने साफ तौर पर शादी से मना कर दिया था, जिसके बाद सुशांत को इस बारे में पता चल गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया कि सुशांत ने सूरज के बारे में सभी बातों को सामने लाने की कोशिश की थी। बताया जाता है कि इस दौरान सूरज और सुशांत की लड़ाई भी हुई थी, जिसके बाद सूरज ने अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर हत्या करवा दी थी। इस हत्या को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की गई है। इस पूरे मामले में सूरज पंचोली का कहना है कि वह दिशा को नहीं जानते हैं और सुशांत से उनका कोई लेना देना नहीं था। एक्टर ने कहा कि सुशांत के साथ उनकी मुलाकात बहुत कम हुई है और फिल्म राबता के दौरान उन्होंने घर बुलाया था। 

Kangana Ranaut: लिंगभेद और शारीरिक संबंधों पर कंगना की दो टूक, बोलीं- महिला या पुरुष होने से फर्क नहीं पड़ता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें