फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप से साढ़े नौ घंटे हुई पूछताछ, यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी हैं एक्टर

Wed, 30 Mar 2022 12:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 मामले में मंगलवार को एक बार अभिनता केरल पुलिस की क्राइम ब्रान्च के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। इस दौरान जांच एजेंसी ने लगभग साढ़े नौ घंटे तक अभिनेता से इस मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन शोषण मामले में फंसे अभिनेता दिलीप लगातार इस मामले में फंसते ही जा रहे हैं। मामले में मंगलवार को एक बार अभिनेता केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। इस दौरान जांच एजेंसी ने लगभग साढ़े नौ घंटे तक अभिनेता से इस मामले में पूछताछ की। इससे पहले साल 2017 में अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न मामले में आठवें आरोपी दिलीप से सोमवार को भी सात घंटे तक पूछताछ की गई थी। इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को इस मामले में गवाह रहे मलयालम फिल्म निर्देशक बालचंद्र कुमार से भी पूछताछ की।

विज्ञापन

पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए फिल्म निर्देशक बालचंद्र कुमार ने कहा कि मैं उन तथ्यों का खुलासा नहीं कर सकता जो जांच का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वे मुझे फिर से बुलाएंगे। मुझे लगता है कि मेरे साथ दिलीप से भी पूछताछ की जाएगी। मुझे विश्वास है कि जांच समय पर पूरी हो जाएगी। वहीं, क्राइम ब्रांच के एडीजीपी ने कहा कि, 'दिलीप से पूछताछ फिलहाल खत्म हो गई है। यदि और स्पष्टीकरण की जरूरत होगी तो उन्हें बाद में बुलाया जाएगा। इसके अलावा मामले में जरूरी अन्य लोगों से कल पूछताछ नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दिलीप से दोबारा पूछताछ की जाएगी।






मामले में कुछ दिनों पहले ही दिलीप को केरल हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दी गई थी। इसके बाद दिलीप ने कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए अपने खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। दिलीप पर जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप लगा हैं। हालांकि, कोर्ट ने दिलीप की इस मांग को खारिज कर दिया। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक जांच पूरी करने के आदेश भी दिए।

विज्ञापन

गौरतलब है कि  17 फरवरी, 2017 की शाम अभिनेत्री जब शूटिंग से लौट रही थीं तब ही कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया था। चार लोगों ने दो घंटे तक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। इसके अलावा, दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को भी धमकी देने और मारने का आरोप है, जिसमें कुछ लोगों ने अभिनेता का साथ दिया था। इस मामले में दिलीप आठवें आरोपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें