हालांकि, इस झूठी खबर की वजह से फिल्म 'अबोहोमन' फेम अभिनेत्री अनन्या चटर्जी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक तरफ अभिनेत्री के परिवार वाले डर गए। तो साथ ही अनन्या चटर्जी का फोन शुक्रवार पूरे दिन बजता रहा। अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और ठीक हैं।
अभिनेत्री ने बताया कि यह वरिष्ठ अभिनेत्री अनन्या चटर्जी हैं जिनकी मृत्यु हो गई है। अनन्या चटर्जी ने उस समाचार आउटलेट पर भी कटाक्ष किया जिसने गलत तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए अभिनेत्री के निधन की खबर लोगों तक पहुंचाई। इस दौरान शीर्षक में भी गलती की गई थी। हालांकि, जैसे ही अनन्या चटर्जी ने अपने निधन की खबर पर सख्त प्रतिक्रिया दी है, उसके तुरंत बाद ही अभिनेत्री की निधन की खबर सब जगह से हटा दी गई।
अनन्या चटर्जी (जिनका निधन हो गया)
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शुक्रवार को जिस अभिनेत्री अनन्या चटर्जी का निधन हुआ है, वह कुछ बंगाली फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। वह सिनेमा में अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।