मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसके बजट तक हर एक चीज की चर्चा जोरों पर है। फिल्म में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े-बड़े स्टार्स काम करने वाले हैं, जिनमें से एक हैं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन। बॉलीवुड की सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या 'पोन्नियन सेल्वन' से वर्षों बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। दर्शक अभिनेत्री को एक बार फिर अभिनय करते देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।