फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में महा चोर है बॉलीवुड की ये हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हम रोज सुनते हैं कि बॉलीवुड की इस फिल्म ने 100 करोड़ कमा लिए, 200 करोड़ कमा लिए। फिर उस इंडस्ट्री में काम करने वाली लड़कियों को ऐसी गिरी हरकत क्यों करनी पड़ रही है? दरअसल, ये 100, 200 करोड़ सुनकर ही कई लोग अमीर बनने मुंबई पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


पर वहां जाकर असलीयत से सामना होता है। जिससे घरबराकर वो बॉलीवुड की इस हीरोइन की तरह का कोई रास्ता चुन लेते हैं। जी हां, हम बात कर रहे है बॉलीवुड में काम करने वाली एक हीरोइन की जिसने अपने ऐशो आराम के दिनदहाड़े लोगों के लूटा है।

मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारी के मुताबिक इस हीरोइन और इसके कथित प्रेमी पर लोगों का करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप है। ये लोगों का पैसा लूट कर अपने लिए लाखों की गाड़ियां, लाखों का बंगला और सुख-सुविधाएं जुटाती है।
विज्ञापन

लोगों से पैसा लूटकर ये काम करती है हीरोहन

ये हीरोइन लोगों का लूटकर अपने कथित प्रेमी के साथ रोमांस करती थी। लोगों पर रौब गांठने के लिए इसके प्रेमी ने एक दफ्तर खोल रखा था। इसमें वो अपनी सिंहासन नुमा कुर्सी पर बैठता था। उसके साथ बंदूक और बॉडीगार्ड भी होते थे।

मंहगी विदेशी कारों में चलते थे। हालांकि अब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनके पास ऑडी, मर्सिडीज, बेंटले, मसराती, टाटा सफारी और निसान जैसी गाड़ियां थीं। पुलिस की ओर से बरामद की गई कारों की कीमत तकरीबन 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा इनके पास से 1 करोड़ 17 लाख रुपये की 117 कलाई घड़ि‍यां, 2 बंदुकें, 37 लाख 40 हजार रुपये के 12 मंहगे मोबाईल फोन और 3 लाख 50 हजार नकद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इस तरीके से लोगों के लूटती हीरोइन

इस हीरोइन का नाम लीना मारिया पॉल है। इसने जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म मद्रास कैफे में काम किया है। इसके अलावा वो साउथ की फिल्मों में भी काम करती रही है। गौरतलब है कि इसकी इसी हरकत के लिए साल 2013 में पुलिस ने दिल्ली से इसे गिरफ्तार किया था।

लेकिन जेल से छूटने के बाद ये फिर से अपने क‌थित प्रेमी के साथ मुंबई के गोरेगांव में बस गई और वही काम शुरू कर दिया। यहां आकर इन दोनों ने लॉयन ओक इंडिया नाम की फर्जी कंपनी खोली। 5 लाख के निवेश पर मंहगी विदेशी घड़ी और 10 लाख के निवेश पर लोगों के नैनो देने की सपने दिखाने वाली करीब 25 स्कीमें खोलीं। और लोगों को लूटा।

गिरफ्तार किए गए इस शातिर ठग जोड़ी के 4 दूसरे साथियों के पास से एक हजार के करीब निवेश के सर्टिफिकेट मिले हैं। जिससे पुलिस का अनुमान है कि ये लोग अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा रुपये ऐंठ चुके हैं। हैरानी की बात है कि इनके ज्यादातर निवेशकों में डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें