फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: लंदन की सड़कों पर टाइगर श्रॉफ ने किया क्रेजी डांस, देखिये वीडियो

Sun, 21 Nov 2021 07:33 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वह इनदिनों लंदन में हैं और वहीं से उन्होंने अपना डांस वीडियो साझा किया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपनी मैनेजर को रोक लंदन की सड़कों पर डांस करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वह इनदिनों लंदन में हैं और वहीं से उन्होंने अपना डांस वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपनी मैनेजर को रोक लंदन की सड़कों पर डांस करना शुरू कर देते हैं। उनके इस डांस स्टाइल को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को 2 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो को कॉमेडियन कपिल शर्मा  ने भी लाइक किया है। वहीं, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी बनाई है। गौरतलब है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी दिखेंगे।  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ लंदन की सड़कों पर आंखों पर चश्मा लगाकर जैकेट का बटन खोलकर डांस कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स देखने लायक हैं। जबकि उनकी मैनेजर आगे-आगे जा रही हैं।



वीडियो के बैकग्राउंड में एक अंग्रेजी गाना बज रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-टाइगर भाई आई लव यू। ज्यादातर यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं। टाइगर श्रॉफ सड़क पर एकदम क्रेजी होकर डांस कर रहे हैं। डांस के साथ ही वह गाने के बोल भी गुनगुना रहे हैं। वीडियो में वह अपनी मैनेजर के कंधे पर हाथ रखकर डांस कर रहे हैं और उनकी मैनेजर आगे-आगे बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें