बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने एनिमल स्टार रणबीर कपूर की तारीफ की है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के दादाजी का किरदार निभाने वाले सुरेश ओबेरॉय ने उनके साथ काम करने के अपने सकारात्मक अनुभव को साझा किया है। उन्होंने ऋषि कपूर और नीतू कपूर द्वारा की गई रणबीर की परवरिश की भी तारीफ की है। बता दें कि एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उम्मीद है कि यह फिल्म भारत में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से अधिक की कमाई करेगी।
रणबीर अच्छे संस्कार वाले अभिनेता
हाल ही में एक साक्षात्कार में सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान और अच्छे संस्कार वाला एक्टर बताया। उन्होंने कहा, 'रणबीर एक अद्भुत व्यक्ति और अभिनेता हैं। साथ ही उनका व्यवहार भी बहुत अच्छा है। उन्हें ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अच्छे संस्कार दिए है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने नीतू को मैसेज भेजा और कहा कि आपने बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं अपने बेटे को' वह जानते हैं कि एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की तरह कैसे व्यवहार करते हैं।'
Kamal Haasan: 'जिम्मेदार लोगों को सरकार दे कड़ी सजा...,' कमल हासन ने चेन्नई तेल रिसाव स्थल का दौरा किया
शक्ति कपूर भी कर चुके हैं रणबीर की तारीफ
इससे पहले शक्ति कपूर ने भी रणबीर कपूर की तारीफ की थी, जिन्होंने फिल्म एनिमल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक साक्षात्कार में शक्ति कपूर ने कहा, 'रणबीर इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में एक है'। काश ऋषि कपूर अपने बेटे की सफलता को देख पाते।'
Suresh Oberoi: सुरेश ओबेरॉय ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर की बात, विवेक के करियर को बताया सफल
17वें दिन भारत में 4.50 करोड़ से अधिक की कमाई
1 दिसंबर को रिलीज हुई संदीप वंगा रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' ने 800 करोड़ कल्ब में एंट्री ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 17वें दिन भी भारत में 4.50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। बता दें कि एनिमल एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर ने विजय की भूमिका निभाई है, जो अपने पिता (अनिल कपूर) की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म में रणबीर और अनिल के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।