फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudesh Berry: 'उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार

Fri, 31 Jul 2026 07:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sudesh Berry On PM Modi: एक्टर सुदेश बेरी, पीएम मोदी की तारीफ करके चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सीजेपी की आलोचना की और उनके विरोध प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
पीएम मोदी, सुदेश बेरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया है। उनके मुताबिक अगर उन्हें मौका मिले तो वे मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पी लेंगे। 'बॉर्डर' फिल्म के एक्टर ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की भी आलोचना की।
विज्ञापन


देश को पीछे खींच रहे
अकम्पनी अक्की पॉडकास्ट से बातचीत में सुदेश बेरी ने सीजेपी के बारे में कहा, 'मैं एजीपी, सीजीपी किसी को नहीं जानता। मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं। मुझे बस इतना पता है कि वे देश को पीछे खींच रहे हैं।'
उन्होंने संगठन के नाम पर भी तंज कसते हुए कहा, 'उन्होंने किसी अजीब जीव के नाम पर पार्टी बना ली। वे 'लकड़बग्घा पार्टी' क्यों नहीं बनाते?' 

सुदेश बेरी - फोटो : एक्स
लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बनाई
बेरी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के योगदान पर भी सवाल उठाए और कहा 'ये सब बेकार लोग हैं। देश के लिए उनके पास कोई काम नहीं है। अगर आप सच में समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुजुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज करवाएं। सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा।'

Salman Khan 'अलायंस' के सेट पर पहुंचे सलमान खान; फिनाले की रेस में शामिल भाई सोहेल से की एक घंटा बातचीत

विज्ञापन

बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स
पीएम मोदी का किया बचाव
पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए बेरी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने क्या गलत किया है? उन्होंने चाय बेचते हुए दुनिया भर की यात्रा की है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप पीएम मोदी से मेरी मुलाकात करवा सकें, तो मैं उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं। मैं उनसे कभी नहीं मिला और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। जैसे हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं।'

बेरी का काम
प्रोफेशनल तौर पर, बेरी को आखिरी बार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (2026) में एक कैमियो रोल में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें