सार
Sambhavna Seth Lodged Police Complaint: अभिनेत्री संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि उन्होंने एक एफआईआर दर्ज करवाई है। यह मामला उनकी नौकरानी गुड़िया से जुड़ा है। जानिए, अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में संभावना ने क्या लिखा?
‘कल रात जो हुआ, उसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हमने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई और यह सब हमारे घर में काम करने वाली हाउस हेल्प से जुड़ा है। आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई है। जब हमें खुद को संभालने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा, तो हम कल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में बात करेंगे।’
यह पोस्ट संभावना सेठ ने लगभग 21 घंटे पहले किया था। अब इस मामले में अपडेट देते हुए एक और पोस्ट साझा की है।
अपनी नई पोस्ट में संभावना सेठ ने क्या लिखा?
अपनी नई पोस्ट में संभावना सेठ लिखती हैं,
‘हम एक जरूरी काम के बीच में हैं। वीडियो अपलोड होने में अभी 2 घंटे और लगेंगे। इस बीच बस आपको बताना चाहते हैं कि हम और गुड़िया सुरक्षित हैं। लेकिन यह गुड़िया से जुड़ा मामला है, इसलिए वीडियो का इंतजार करें। हम दोषियों को नहीं छोड़ेंगे।’