क्या आपको रिक्कू राकेश नाथ याद हैं ? वही रिक्कू जो सालों तक माधुरी दीक्षित के मैनेजर रहे और एक तरह से उन्हें स्टार बनाया। सिर्फ माधुरी ही नहीं बल्कि हीरोइनों और एक्टरों के करियर को रिक्कू राकेश नाथ ने संभाला और सफलता तक पहुंचाया, लेकिन ये विडंबना ही है कि उनका खुद का बेटा आज भी अपने कदम जमाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?
विज्ञापन
2 of 6
करण नाथ
राकेश नाथ के बड़े अरमान थे कि उनका बेटा भी हीरो बने और उनका ये सपना पूरा भी हो गया था जब फिल्म 'ये दिल आशिकाना' जबरदस्त हिट हुई। इस फिल्म में राकेश नाथ के बेटे करण नाथ लीड रोल में थे। फिल्म की सफलता ने करण के लिए रातोंरात स्टारडम की इबारत लिख दी। उनकी चॉकलेटी इमेज और अच्छे लुक्स काम कर गए। पिता को भी बेटे की इस सफलता पर खूब गर्व हुआ और उन्हें लगा कि अब उनका बेटा भी बाकी स्टार्स की तरह फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा। लेकिन जल्द ही उनका ये सपना टूट गया।
ये भी पढ़ें - FlashBack : 'बी ग्रेड' फिल्म ने बर्बाद कर डाला इस पॉपुलर एक्ट्रेस का करियर, मिलने लगे बहन के रोल
विज्ञापन
3 of 6
करण नाथ
'ये दिल आशिकाना' की सफलता के बाद भी करण नाथ का करियर ट्रैक पर नहीं आया और डगमगाता रह गया। एक-एक करके करण की आने वाली सभी फिल्में फ्लॉप होती चली गईं और उसी तरह करण भी फ्लॉप एक्टरों की लिस्ट में शुमार हो गए। करण नाथ ने 'पागलपन' से लेकर 'एलओसी कारगिल' से 'तुम', 'तेरा क्या होगा जॉनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो सभी फ्लॉप रहीं। आखिरकार करण नाथ फिल्मी दुनिया से गुमनाम ही हो गए और उनकी गुमनामी के साथ ही ये कहावत भी चरितार्थ हो गई कि फिल्म इंडस्ट्री उगते सूरज को ही सलाम करती है।
ये भी पढ़ें - शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, वो चीखी, 'क्या कोई कट बोलेगा ?'
4 of 6
करण नाथ
फिल्मों की जबरदस्त असफलता से करण नाथ डिप्रेशन में रहने लगे। इसका खुलासा उन्होंने एक 2003 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। ये बात तब की है जब उनकी फिल्म 'पागलपन' रिलीज हुई। करण नाथ और उनके पिता को उम्मीद थी कि ये फिल्म चल निकलेगी, लेकिन हुआ उल्टा। फिल्म बुरी तरह पिट गई और लोगों ने भी करण और उनकी एक्टिंग को खूब कोसा। इस फिल्म की असफलता से करण पर इतना बुरा असर पड़ा कि वो डिप्रेशन में चले गए।
ये भी पढ़ें - पहली फिल्म में इतनी मजबूर थी ये हीरोइन, डायरेक्टर ने करवा डाले मनमाने सीन
विज्ञापन
5 of 6
करण नाथ
हालांकि बाद में करण पटेल ने खुद का संभाला और 'ये दिल आशिकाना' के जरिए खुद को फिर से स्थापित किया। लेकिन वही ढाक के तीन पात। फिल्म हिट हुई लेकिन करण के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। तकरीबन 8 साल तक वो बेरोजगार रहे और कोई फिल्म नहीं मिली।
ये भी पढ़ें - जब विलेन ने जीनत अमान के साथ रेप सीन करने से कर दिया था मना, कहा था- 'ये तो मेरी...'
थक-हारकर करण नाथ ने इस साल फिल्मों में वापसी की लेकिन वो भी बेकार साबित रही। इस साल आई फिल्म 'ओके जानू' में करण एक छोटे से रोल में दिखे और वो भी फ्लॉप रहा। करण नाथ से खराब किस्मत किसी और एक्टर की हो नहीं सकती। बदकिस्मती है कि इतने सालों बाद भी करण नाथ का करियर ठंडे बस्ते में है।
ये भी पढ़ें - धर्मेंद्र को बिना बताए डायरेक्टर ने बना डाली अडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश