फिल्म अभिनेता कमल हासन के घर में आग लगने की घटना सामने आई हैं। शुक्रवार रात बेंगलुरु स्थित उनके घर में आग लग गई इसकी जानकारी कमल हासन ने शनिवार को खुद ट्वीट के जरिये दी। कमल हासन ने ये भी साफ कर दिया है कि घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई है। कमल हासन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात उनके घर में आग लग गई थी, जिसमें वो बाल-बाल बच गए।
कमल हासन ने ट्वीट कर अपने स्टाफ को धन्यवाद करते हुए बताया कि उनके घर में आग लग गई, उस समय वो अपने घर की तीसरी मंजिल पर थे। इस घटना के दौरान उनके धुआं फेफड़ों तक पहुंच गया था। हालांकि अब वो ठीक हैं और किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।
Thanks to my staff. Escaped a fire at my house. Lungs full of smoke, I climbed down from the third floor. I am safe No one hurt . Goodnight
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 7, 2017
इसके साथ ही कमल हासन ने अपने प्रसंशको को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया।
Thanks for all the love and concern. Now off to sleep. Good night indeed:)
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 7, 2017