हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल-3' में अपने रोल के लिए तारीफें बटोर रहे बोमन ईरानी को बड़ी खुशी मिली है। बोमन ईरानी दादा बन गए है। उनके बेटे दिनेश और बहू रिया का ये पहला बच्चा है। बोमन दादा बनने से काफी खुश हैं। 56 साल के बोमन ने ट्विटर पर अपने पोते के जन्म की खबर सबके साथ बांटी हैं।
बोमन ने ट्वीट किया, 'मेरी बहू आज मां बन गई है। मेरा बेटा बाप बन गया है। मेरी पत्नी दादी और मैं दादा बन गया हूं।'
My daughter in law is a mom today.
My son is a now dad.
My wife is a grandma &
I'M A GRANDADDD!!!
— Boman Irani (@bomanirani) July 3, 2016
इस ट्वीट के बाद बमन ने एक और ट्वीट किया कि वो ये बताना ही भूल गए कि ये एक लड़का है। बोमन ने ट्वीट के जरिए बताया कि दादा-दादा हॉस्पिटल में डांस कर रहे हैं, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
In all the confusion forgot to mention that it's a Boy!!!
Mother and child doing great.
Grandparents doing a flash dance in the hospital!
— Boman Irani (@bomanirani) July 3, 2016